SRH vs MI Match Highlights in Hindi 2024

  

SRH vs MI हार्दिक के सामने हैदराबाद की हार्ड हीटिंग, 10 ओवर में 148 रन 

हैलो दोस्तो कल का मैच तो आप लोगो को हमेशा याद रहेगा। SRH vs MI दोनों में हैदराबाद ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया मुंबई इंडियंस के सामने तो आहिए जानते है पूरी बाते है 

SRH vs MI Match Highlights in Hindi 2024

बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने इतिहास रचा और 20 ओवर में 277 रन बना दिए। आईपीएल के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. आईपीएल के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स की यह पहली जीत है. और यादगार मैच रहा। साथ ही दोनों टीम के द्वारा बनाया गया रन 524 रहा जो पिछले सारे आईपीएल रन का रेकॉर्ड तोड़ दिया।  

* आहिए जानते है विस्तार से :-

  • हैदराबाद के खिलाड़ी :-

 पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, जयदेव उनादकट

  • मुंबई इंडियंस के खिलड़ी :-

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, पीयूष चावला,  जसप्रीत बुमराह, नमन धीर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, क्वेना मफाका

  • सनराइजेर्स हैदराबाद के खिलाड़ी द्वारा खेला गया पड़ी:-

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के बॉलिंग अटैक पर धावा बोल दिया। हैदराबाद ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। हैदराबाद ने शुरुआती 6 ओवर में 81/1 का स्कोर बनाया। इससे पहले उसने साल 2017 मे केकेआर के खिलाफ पावरप्ले में 79 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 9 चौके व 3 छक्के जमाए। हेड ने पहले मयंक अग्रवाल (11) के साथ 4.1 ओवर में 45 रन की ओपनिंग साझेदारी की और फिर अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 68 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर सनराइजर्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। थोड़ी देर बाद ही अभिषेक ने 16 गेंद में फिफ्टी पूरी कर यह रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हैदराबाद ने 10 ओवर में 148/2 का स्कोर बना लिया था। और इसके साथ हैदराबाद ने 20 ओवर में 277 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया मुंबई इंडियंस के सामने। 

  • मुंबई इंडियंस के द्वारा खेला गया पड़ी:-

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि चौथे ओवर में ईशान किशन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंद में 24 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। ईशान 34 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड ने 22 गेंद में 42 रन की पारी खेली। नमन ने 14 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। रोमारियो शेफर्ड ने 15 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 34 गेंद में 64 रन की दमदार पारी खेलकर मुंबई की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा था। मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवरों तक जीतने का कोसिस किया। लेकिन 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। मुंबई का आईपीएल में ये हाईएस्ट स्कोर भी है। मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। इस मैच के दौरान आईपीएल के इतिहास में एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के (38) लगने का रिकॉर्ड भी टूटा।

  • मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ने खेला अपना 200वां आईपीएल मैच 

बुधवार को रोहित मुंबई इंडियंस के लिए अपने 200वें आईपीएल मैच में उतरे। वे किसी आईपीएल टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले धोनी और विरत क्रमशः सीएसके और आरसीबी के लिए ऐसा कर चुके हैं। रोहित का यह कुल 245वां आईपीएल मैच था, जो कि धोने (252 मैच ) के बाद सबसे ज्यादा है। रोहित मुंबई से पहले डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं। 

  • हैदराबाद स्कोर टेबल :-

टीम रन विकेट ओवर 
हैदराबाद 701
हैदराबाद 1802
हैदराबाद 4003
हैदराबाद 4504
हैदराबाद 5815
हैदराबाद 8116
हैदराबाद 10217
हैदराबाद 11728
हैदराबाद 12829
हैदराबाद          148    2           10         
हैदराबाद       161   3         11       
हैदराबाद   173312
हैदराबाद 180313
हैदराबाद 191314
हैदराबाद 202315
हैदराबाद 214316
हैदराबाद 232317
हैदराबाद 243318
हैदराबाद 256319
हैदराबाद 277320

  • मुंबई इंडियंस स्कोर बोर्ड :-

टीम रन विकेट ओवर 
मुंबई इंडियंस 901
मुंबई इंडियंस 2702
मुंबई इंडियंस 5003
मुंबई इंडियंस 5914
मुंबई इंडियंस 6725
मुंबई इंडियंस 7626
मुंबई इंडियंस 9127
मुंबई इंडियंस 10228
मुंबई इंडियंस 11929
मुंबई इंडियंस        141   2          10       
मुंबई इंडियंस        151    3         11       
मुंबई इंडियंस   165312
मुंबई इंडियंस 170313
मुंबई इंडियंस 182314
मुंबई इंडियंस 185415
मुंबई इंडियंस 190416
मुंबई इंडियंस 210417
मुंबई इंडियंस 224518
मुंबई इंडियंस 231519
मुंबई इंडियंस 246520
  • Conclusion :-
तो दोस्तो इस लेख में मैंने आपको SRH vs MI के मैच से जुड़ी सारी बाते बता दिया हूँ, और मेरे ख्याल से ये मैच अब तक का सबसे मजेदार मैच रहा तो मैं उम्मीद करता हूँ की आपको इस लेख में किसी प्रकार का कोई समस्या नहीं बचा होगा। अगर आपके मन में किसी प्रकार का कोई समस्या या किसी प्रकार का कोई त्रुटि हो इस लेख में तो आप हमे जरूर बता सकते है आप हमे मेल या कमेंट के माध्यम से संपर्क कर सकते है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.